ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
MP: चुनावी साल में बीजेपी को लग रहे जोरदार झटके: अब नीमच से आई ये खबर…

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी साल में नेताओं के बीच दलबदल का दौर लगातार जारी है। इस बार प्रदेश में बीजेपी को एक के बाद एक लगातार कई झटके लग रहे हैं। इसी कड़ी में अब नीमच जिले में बीजेपी को झटका लगने वाला है। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य समंदर पटेल कांग्रेस में शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि समंदर पटेल ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी है और 2018 में कांग्रेस से बगावत कर विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। समंदर पटेल के बागी होने के कारण कांग्रेस को 2018 में जावद से हार मिली थी। कांग्रेस जावद सीट करीब 4 हजार वोटों से हारी थी। समंदर पटेल को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 33 हजार के करीब वोट मिले थे। 18 अगस्त को समंदर पटेल कांग्रेस में शामिल होंगे। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद जावद से बीजेपी और कांग्रेस का राजनीतिक समीकरण बदलेगा।




