2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

निकाय चुनाव से पहले BJP को झटका, पूर्व मंत्री के बेटे ने छोड़ी पार्टी

भोपाल : मध्यप्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

सिद्धार्थ के पार्टी छोड़ने के फैसले पर उनके पिता जयंत मलैया ने कहा ये उनका अपना फैसला है। सिद्धार्थ व्यस्क हैं और पिछले 25 साल से पार्टी के लिए काम कर रहे थे, वो अब अपने फैसले खुद ले सकते हैं।

बता दे कि दमोह उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की हार के बाद भितरघात के आरोप में बीजेपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। तब से सिद्धार्थ निलंबित थे।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।