खोजें

MP: कर्नाटक में शिखस्त के बाद एक्टिव मोड में BJP: मोदी सरकार की उपलब्धियों का बूथ स्तर तक बखान करेंगे सांसद

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

प्रणय शर्मा,भोपाल। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिखस्त के बाद अब मध्यप्रदेश में बीजेपी एक्टिव मोड में नजर आ रही है। जिसके चलते पार्टी के आला कमान नेताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने का टारगेट दे दिया है। जिसके चलते चुनाव से पहले BJP ने मैदानी तैयारी शुरू कर दी है। हाई कमान ने प्रदेश इकाई को मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया है। साथ ही इसे बूथ स्तर पर पहुंचाने की मुहिम चलाने का टारगेट भी सौंपा गया है।

30 मई से लेकर 30 जून तक चलने वाले कार्यक्रम में भाजपा के सांसद एक्टिव दिखेंगे. सभी सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में हर दिन प्रवास करने को कहा गया है. आर्टिकल 370 रिमूवल, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री जन धन योजना का प्रचार किया जाएगा। इसके साथ ही मतदाता और केंद्र सरकार के हितग्राहियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। सांसद अपने क्षेत्र में एक महीने के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण करेंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का बखान करेंगे. जिससे मिशन 2024 में फतह हासिल किया जा सके।

Exit mobile version