ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: बीजेपी ने की चुनाव से जुड़ी 3 समितियों की घोषणा: जानिए किसे दी गई जिम्मेदारियां

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जोरों शोरों से तैयारी कर रही है। वहीं शनिवार को बीजेपी ने चुनाव से जुड़ी तीन समिती चुनाव प्रबंधन समिति, घोषणा पत्र समिति और विधानसभा चुनाव जिला संयोजकों के नाम की घोषणा कर दी है। अमित शाह के साथ प्रदेश संगठन की बैठकों में नाम तय हुए थे। आज देर शाम हुई बैठक में नामों पर फाइनल मुहर लगी।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं सदस्यों के रूप में विष्णु दत्त शर्मा, शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिराज सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, लाल सिंह आर्य, अजय विश्नोई, गजेंद्र पटेल, रामपाल सिंह,प्रदीप लारिया, भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह, गणेश सिंह, नारायण सिंह कुशवाहा, उमाशंकर गुप्ता और हेमंत खंडेलवाल को शामिल किया गया है। वहीं आमंत्रित सदस्यों में शिव प्रकाश भूपेंद्र यादव अश्विनी वैष्णव मुरलीधर राव और हितानंद का नाम शामिल हैं।

वहीं चुनाव घोषणा पत्र समिति में उम्र दराज और अनुभवी नेताओं को स्थान मिला है। जयंत मलैया को घोषणा पत्र समिति का प्रमुख बनाया गया है। प्रभात झा को सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। राजेंद्र शुक्ला, अजय विश्नोई, ओमप्रकाश सकलेचा, लाल सिंह आर्य, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, डीडी उइके, राजवर्धन सिंह, अजय प्रताप सिंह, कविंद्र कियावत, दीपक विजयवर्गीय, एस एन एस चौहान, अतुल सेठ, मनोज पाल यादव, पुष्यमित्र भार्गव, विनोद मिश्रा सदस्य बनाए गए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button