ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

MP: BJP-कांग्रेस के टिकट बंटवारे में आला नेताओं की नहीं चलेगी सिफारिश

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों चुनावी समर में विजयी होने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। दोनों के केंद्रीय नेतृत्व ने तय कर लिया है कि इस बार नेताओं की सिफारिश पर नहीं बल्कि सर्वे के आधार पर ही टिकट दिए जाएंगे।

टिकट वितरण के सर्वे के औसत में आपका नाम नंबर वन पर है, तो आपका टिकट फाइनल है, क्योंकि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार आला नेताओं की नहीं बल्कि सिर्फ सर्वे की चलेगी. ऐसा इसलिए हो रहा कि टिकट आला नेताओं के अनुयायियों को नहीं बल्कि सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाने वाले प्रत्याशी यानी जीतने वाले कैंडिडेट को ही मिले। टिकट की दौड़ में शामिल दोनों की दलों के नेताओं को यह स्थिति स्पष्ट कर दी है। हालांकि ऐसा नहीं है कि बीजेपी-कांग्रेस ने इसकी तैयारी हाल ही में की हो, बल्कि प्रदेश में बीच में हुई सत्ता परिवर्तन और उपचुनाव के बाद से ही बीजेपी-कांग्रेस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी।

मतदाता लगाएंगे अंतिम मुहर
इन सर्व के अलावा निजी एजेसियां भी चुनावी समीकरणों को लेकर अपना सर्वे कर रही हैं. दोनों प्रमुख दलों की इन एजेंसियों के सर्वे पर भी निगाह टिकी है. इन तमाम सर्वे के औसत में अव्वल आने वालों को ही टिकट देने की तैयारी है, लेकिन इस फाॅमूले के सर्वेसर्वा तो मतदाता हैं, जो मत का उपयोग कर सर्वे के समीकरणों पर अंतिम मोहर लगाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button