ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान; बोले- किसने जुर्म किया है, किसे ठिकाने लगाना है वह समझ ले, अब कमलनाथ 2018 का मॉडल नहीं, 2030 का है

खंडवा। मध्यप्रदेश कांग्रेस आगामी चुनाव को लेकर ताबड़ तोड़ बैठकें करने में लगी हुई हैं। जिसके चलते कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ खंडवा जिले के हरसूद पहुंचे। जहाँ उन्होंने सीएम शिवराज पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज MP लूट और अवैध उत्खनन का प्रदेश बन गया है। अपराध में नंबर वन बन गया है। यह हालत इन्होंने मध्यप्रदेश की कर दी है। शिवराज सिंह की झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है। बचे आखिरी पांच महीने में ये सोच रहे है कि जो घोषणा कर रहे है, इससे पाप धूल जाएंगे, लेकिन इनके पाप का घड़ा तो भर चुका है। उन्होंने ऐसी हालत कर दी है कि एमपी आज घोटालों और अपराध का प्रदेश बन गया है।

साथ ही कमलनाथ ने कहा कि हमने 15 महीने की सरकार दी जिसमें ढाई महीने लोकसभा की आचार संहिता में चला गया। 15 साल बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, लेकिन सौदा कर लिया और सरकार बना ली। मैं भी मुख्यमंत्री था मैं भी सौदा कर सकता था। विधायकों ने मुझेसे बात की थी लेकिन मैं मध्यप्रदेश की पहचान सौदे से नहीं करना चाहता था। आज हमारे लोगों को डराया जा रहा है चमकाया जा रहा है। पांच महीने और है, याद रखे कल के बाद परसो भी आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button