सभी खबरें

Unlock हुआ Bhopal, बावजूद इसके जारी रहेंगी ये सख्तियां, पढ़े पूरी खबर

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण 10 दिन का टोटल लॉकडाउन लगाया गया था, जो आज सुबह 5 बजे ख़त्म हो चुका हैं। आज भोपाल दोबारा अनलॉक हो गया हैं। जिसके तहत आज से बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य हो जाएगी। बाजार पूर तरह से खुल जाएंगे।

अभी रहेंगी ये सख्तियां

  • लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
  • भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सावधानी बरतनी पड़ेगी।
  • रात 8:00 बजे तक लोगों को बाजार खोलने की परमिशन दी गई हैं।
  • रात का कर्फ्यू अभी जारी रहेगा।
  • रात 8 बजे के बाद लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक रहेगी।
  • यदि इस नियम का पालन नहीं किया जाता है तो प्रशासन की तरफ से कार्रवाई भी की जाएगी।

जारी रहेगी पुलिस चेकिंग, ड्रोन से रखी जाएगी नज़र

  • अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के कारण यहां भी 5 अगस्त तक सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग तगड़ी रहेगी। 
  • पुलिस चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चैकिंग करेगी और इलाके में गश्त करेगी। 
  • ड्रोन के ज़रिए चप्पे चप्पे पर पुलिस की नज़र होगी।
  • हर चौराहों पर पुलिस के जवाब तैनात होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button