छठवां राज्य बना MP जहां Corona संक्रमण ज़्यादा, Bhopal कलेक्टर ने जारी किया ये आदेश

मध्य्प्रदेश/भोपाल/इंदौर – मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर दोबारा बढ़ता हुए नज़र आ रहा हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कनार्टक, पंजाब और गुजरात के बाद मप्र देश का छठवां राज्य बन गया है जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा हैं। इस बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह भी एक्टिव हो गए हैं। वो लगातार अला अधिकारीयों और मंत्रियों के साथ बैठके कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक मार्च के पांच दिन में प्रदेश में 1981 नए संक्रमित बढ़े हैं। 23 मार्च को प्रदेश में 2157 संक्रमित थे। 10 दिन में एक्टिव केस में 1306 मरीजों का इजाफा हुआ हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस 3457 हो गए हैं। सर्वाधिक 1330 एक्टिव केस इंदौर में हैं, जबकि भोपाल में 598 हैं। वहीं, भोपाल में शनिवार को कोरोना के 104 नए मरीज मिले हैं। चार दिन में यहां 376 संक्रमित मिल चुके हैं।
वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शहर के सभी 90 हुक्का लाउंज पर शनिवार से प्रतिबंध लगा दिया। प्रशासन का तर्क है कि होटल, रेस्त्रां, बार में बड़ी संख्या युवा जाते हैं और एक ही हुक्के का कई लोग उपयोग करते हैं, इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता हैं।
इस से पहले शुक्रवार को देर शाम सीएम शिवराज ने कोरोना समीक्षा बैठक ली। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान उपस्थित रहे। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि अगर 8 मार्च तक कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आई तो भोपाल-इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, उज्जैन और महाराष्ट्र से लगे जिलों में कोरोना से प्रभावित प्रकरणों की संख्या बढ़ रही हैं। प्रदेश में किसी भी हालत में स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया जाए।


.jpg)

