ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: कांग्रेस शहर अध्यक्ष की नियुक्ति पर लगी रोक, प्रदेश प्रभारी ने PCC चीफ को लिखा पत्र

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए सभी राजनैतिक पार्टियां एक्टिव मोड में नजर आने लगी है। वहीं कांग्रेस पार्टी में इन दिनों पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इसी बीच पद खंडवा शहर कांग्रेस और ग्रामीण अध्यक्ष की नियुक्ति को होल्ड कर दिया गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने दोनों ही अध्यक्षों की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने पीसीसी चीफ कमलनाथ को पत्र लिखा कि हाल ही में नियुक्त हुए दोनों अध्यक्षों के खिलाफ काफी शिकायतें मिल रही है। इसलिए खंडवा शहर और खंडवा ग्रामीण जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से तब तक होल्ड किया जाता है जब तक इनकी जांच नहीं हो जाती। शिकायतों की जांच के लिए पार्टी की तरफ से AICC सचिव कुलदीप इंदौरा को नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस ने हाल ही में बड़े स्तर पर पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। जिसके बाद कुछ जगहों पर विवाद शुरू हो गया था। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए अरविंद बागड़ी के नाम पर विवाद उठने के बाद नियुक्ति पर रोक लगाई गई थी। वहीं मंगलवार को खंडवा शहर और ग्रामीण इकाई के अध्यक्षों के नियुक्ति को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने रोक दिया। एआईसीसी ने खंडवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन दाकसे और ग्रामीण इकाई का अध्यक्ष मनोज भारत्कर को नियुक्त किया था।

दरअसल, प्रदेश कांग्रेस ने हाल ही में बड़े स्तर पर पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। जिसके बाद कुछ जगहों पर विवाद शुरू हो गया था। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए अरविंद बागड़ी के नाम पर विवाद उठने के बाद नियुक्ति पर रोक लगाई गई थी। वहीं मंगलवार को खंडवा शहर और ग्रामीण इकाई के अध्यक्षों के नियुक्ति को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने रोक दिया। एआईसीसी ने खंडवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन दाकसे और ग्रामीण इकाई का अध्यक्ष मनोज भारत्कर को नियुक्त किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button