सभी खबरें
MP : नाराज़ डॉक्टर्स आंदोलन की तैयारी में, 4 साल में भी नहीं हुआ ये काम

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में बीते 4 सालों से डॉक्टरों के एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। इन डॉक्टरों का अक्टूबर 2019 को जारी सातवें वेतनमान के एरियर का अभी बकाया है।
डॉक्टरों का आरोप है कि भोपाल संभागायुक्त ने जीएमसी के डॉक्टरों का एरियर रोक रखा है। 4 साल से सातवें वेतनमान का एरियर ना मिलने से डॉक्टरों में नाराजगी हैं।
वहीं, इसी नाराज़गी को देखते हुए अब इन डॉक्टरों ने आंदोलन की तैयारी कर ली है। डॉक्टरों ने चिकित्सा विभाग को एरियर भुगतान के लिए 27 मार्च तक का समय दिया है, अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे और हड़ताल पर भी जा सकते है।




