सभी खबरें

MP : फिर महंगी होगी बिजली, 8 फीसद तक बढ़ोतरी करने की तैयारी, अब चुकाना पड़ेगा इतना दाम

मध्यप्रदेश/भोपाल : जबलपुर हाईकोर्ट में लगी रोक के हटने के बाद अब बिजली कंपनियों ने 2,629 करोड़ रुपये घाटे की भरपाई के लिए अब MP में बिजली के दाम 8.32% तक बढ़ाने की तैयारी कर ली हैं। इसके लिए कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए विद्युत नियामक आयोग से बिजली की दरों में 8.32% फीसद की बढ़ोत्तरी के लिए प्रस्ताव तैयार किया हैं। 

राज्य शासन द्वारा इससे पहले जनवरी में बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई थी। जहां बिजली की दरों में 1.98% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। प्रदेश में पहली बार होगा जब 6 महीने के अंदर दूसरी बार बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी की जाएगी।

जुलाई में घरेलू बिजली दर में 8 फीसद की बढ़ोतरी की जा सकती हैं। इसका सीधा सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। बता दे कि अब घरों में पहुंचने वाले 200 यूनिट के बिल के लिए अब 145 रुपए और बढ़कर बिजली बिल आ सकते हैं।

अब चुकाना पड़ेंगे ऐसे दाम

थ्री फेस 5 किलोवाट मीटर कनेक्शन के लिए फिलहाल 1800 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन नये प्रस्ताव के तहत 3200 रुपये चुकाने होंगे। 

जबकि, थ्री फेज 10 किलोवाट की बिजली कनेक्शन के लिए वर्तमान में 4800 रुपये का शुल्क लगता हैं। लेकिन, नये प्रस्ताव के तहत अब 8400 रुपये तक चुकाने होंगे।

वहीं, प्रस्तावित वृद्धि के तहत सिंगल फेस 3 किलोवाट के नए बिजली कनेक्शन के लिए वर्तमान में 600 चुकाने पड़ते हैं, जबकि नई प्रस्तावित दरों के तहत 1220 रुपये चुकाने पड़ेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button