MP: PM मोदी के बाद सीएम शिवराज ने बोला हमला, कांग्रेस को बताया मायावी

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले गारंटी को लेकर घमासान मचा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह फोम में नजर आ रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कांग्रेस को मायावी कांग्रेस बताया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि “मायावी कांग्रेस” की “5 गारंटी” – नारी अपमान की गारंटी, भ्रष्टाचार की गारंटी, बिजली गुल और इन्वर्टर की गारंटी, धर्मांतरण और तुष्टिकरण की गारंटी और देशद्रोही शक्तियों को बढ़ावा देने की गारंटी।
चुनाव के नजदीक आते ही बयानबाजी तेज होती जा रही हैं। इसी बीच आज दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कांग्रेस की बड़ी बैठक बुलाई हैं। जिसमें मध्यप्रदेश के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। चुनावी गलियारे में चर्चा हैं कि यह बैठक चुनाव को देखते हुए की जा रही हैं। जिसमें आगामी चुनाव को लेकर जरुरी चर्चा होगी।




