MP: पिकनिक मनाने गए थे 6 दोस्तों; 3 नदी में बहे, रेस्क्यू जारी

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बड़ा हादसा हो गया। पिकनिक मनाने गए छह दोस्तों में से तीन दोस्त नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे के 16 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक तीनों की कोई जानकारी नहीं मिली है।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक शरद कोल भी मौके पर पहुंचे। बहे युवकों की खोज खबर के लिए नदी के किनारे लोगों की भारी भीड़ एकत्र है। पुलिस व गोताखोर की टीम पिछले 16 घंटे से नदी में बहे युवकों का तलाश कर रही है। बनास नदी में पिकनिक मनाने गए 6 दोस्त अचानक नदी में आई बाढ़ के चलते पानी बह गए थे। नदी के तेज बहाव में फंसे 3 युवक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकले थे। पानी के तेज बहाव में अभी भी शुभम चतुर्वेदी, अंकुश तिवारी और प्रयांशू तिवारी लापता है।गोताखोर व ब्यौहारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बनास नदी की है।

Exit mobile version