ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP : 1 सप्ताह में जेपी नड्डा का दूसरा दौरा: खरगोन में होगा रोड शो

खरगोन। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी दिग्गज नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर एमपी दौरे पर आ रहे हैं। जिसमें वह खरगोन में मिशन 2023 को लेकर बीजेपी का पहले रोड करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि इससे पहले 26 जून को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल आए थे।

दरअसल, खरगोन में कल महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह शिरकत करेंगे। इस दौरान रोड शो भी होगा। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ जेपी नड्डा 104.01 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और 572.96 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी अपने पहले रोड शो की शुरुआत करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button