MP: विकास पर्व के 10 दिन पूरे: 18 हजार 95 करोड़ 72 लाख का हुआ भूमि पूजन और लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी कमर कस ली हैं। चुनाव के बीच शुरू हुए विकास पर्व को आज 10 दिन पूरे हो गए है। अभी तक 18 हजार 95 करोड़ 72 लाख 92 हजार के भूमि पूजन और लोकार्पण हो चुके है। वहीं होशंगाबाद जिले में सीएम शिवराज सिंह ने 2896 करोड़ 53 लाख और इंदौर जिले में 6 करोड़ 52 लाख एक हजार की सौगात दी है। वहीं विकास पर्व से जुड़े बीजेपी ने कल एक सॉन्ग भी लॉन्च किया था। जिसमें कोरोना काल से लेकर कई विकास कामों को लेकर दिखाया गया था।
इन जिलों में दी इतने करोड़ की सौगात
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अब तक 18 हजार 95 करोड़ 72 लाख 92 हजार के भूमि पूजन और लोकार्पण किए है। वहीं होशंगाबाद जिले में अपने दौरे पर सीएम ने 2896 करोड़ 53 लाख की सौगात दी थी। तो इंदौर जिले में 6 करोड़ 52 लाख एक हजार की सौगात बाटी थी। इसके साथ ही सागर जिले में 1 करोड़ 77 लाख 63 हजार, टीकमगढ़ जिले में 6 करोड़ 99 लाख और पन्ना जिले में एक लाख, गुना जिले में 3 करोड़ 7 लाख, अशोकनगर जिले में 2 करोड़ 91 लाख 47 हजार की सौगात दे चुके है।
जनता ने उठाया मुद्दा
विकास पर्व के साथ ही आम जनता सरकार से सवाल पर सवाल किये जा रही हैं। आम जनता का कहना हैं कि चुनाव आते ही विकास कार्य की बातें की जा रही है, लेकिन सच्चाई तो यह हैं कि यह नेता कई महीने से यहां आये तक नहीं हैं।




