ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों सेसभी खबरें

MP में नहीं थम रही हैवानियत: युवक ने नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश सरकार भले ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना चला रही हैं। लेकिन हकिगत कुछ और ही बयां कर रही है। प्रदेश में नाबालिक बेटियों के साथ लगातार बलत्कार के मामले सामने आ रहे हैं। और शासन- प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। ताजा मामला अलीराजपुर जिले से सामने आया है, जहाँ दो युवकों ने दो नाबालिगों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और फिर इनमे से एक किशोरी के साथ एक युवक ने जबरन शारीरक संबंध बनाए। शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं उनकी तलाश जारी है।

पूरा मामला आजाद नगर थाना के बरझर गांव का है। यहां दो युवकों ने दो नाबालिग लड़कियों को झांसे में लेकर अपने जाल में फंसाया फिर इनमे से एक लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। इधर किशोरियों ने जैसे तैसे अपने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की जाँच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button