MP में ‘का बा’ पार्ट- 2 में नेहा सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कमलनाथ ने ट्विटर पर शेयर किया VIDEO

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी द्वारा सरकार पर 50 प्रतिशत कमीशन के आरोप लगाने के बाद जारी लगातार सियासत जारी हैं। इसी कड़ी में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी जोरदार एंट्री लेली है। नेहा सिंह राठौर ने एक गाना रिलीज किया जिसमें प्रदेश की मौजूदा भ्रष्टाचार की राजनीति को बताया। जिसे पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है।
नए गीत एमपी में का बा पार्ट-2 में नेहा ने गाया है-‘सरकार कमीशनखोर बा.. कुल देसवा भर में शोर बा…भ्रष्टाचार के चलत महोत्सव…ममवा लागत चोर बा। का बा.. एमपी में का बा.. झुट्ठा भाषण फर्जी वादा के खुल गइले पोल बा…-2 ये मामा तोहरा लागत जनता बकलोल बा? का बा… एमपी में का बा… मामा जी के एमपी में तो बहुते बात निराली बा..-2 जनता हो गइल कर्जदार माफियन के हरियाली बा… का बा.. एमपी में का बा… भू माफिया, शराब माफियन के बोलबाला बा…-2 रेत माफियान से यारी.. बहुते गड़बड़झाला बा.. का बा.. एमपी में का बा….मामा के नेतवा तो बड़का सौदाबाज बा… एनआरआई कॉलेजवा पर बहुते इनका नाज बा.. पटवारी के पेपर बेचे शर्म ना लाज बा… मामा के मंत्री विधायक सब घोटालेबाज बा… का बा.. एमपी में का बा… 50 परसेंट कमीशन के सरकार बा… बाकि जनता अबकी ऊब गइल बदलाव के बयार बा.. का बा.. एमपी में का बा… इ घोषणा मशीन के अब नाही दरकार बा.. का बा… एमपी में का बा।
कमलनाथ ने भी शेयर किया वीडियो
पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamal Nath) ने भी वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है। कमलनाथ ने लिखा- मध्य प्रदेश की कहनी, लोकगीत की जुबानी।
मध्यप्रदेश की कहानी,
लोकगीत की ज़ुबानी..! pic.twitter.com/wh9dV2Yd64— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 13, 2023