ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: महाराष्ट्र और जबलपुर की टीम ने फर्टिलाइजर कंपनी पर मारा छापा

जबलपुर। मध्यप्रदेश में आये दिन फर्जी वाड़े के मामले सामने आते रहते हैं। एक बार फिर जबलपुर में फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनी पर महाराष्ट्र के अमरावती और जबलपुर की खाद्य विभाग की टीम ने मिलकर छापा मारा। बताया गया कि बिना अनुमति और लाइसेंस के कई खाद्य सामग्री बनाई जा रही थी। विभाग ने खाद्य सामग्री जब्त कर सैंपलिंग के लिए भेजा है। जबलपुर के रिछाई क्षेत्र में नव भारत फर्टिलाइजर कंपनी संचालित हो रही थी। वहीं कंपनी की एक और ब्रांच इंदौर में भी संचालित हो रही है। जबलपुर की खाद्य विभाग टीम और महाराष्ट्र के अमरावती टीम ने भारत फर्टिलाइजर कंपनी पर छापेमार कार्रवाई की। मौके से बरामद हुई खाद्य सामग्री को जब्त कर सैंपलिंग के लिए भेज दिया है। वहीं कंपनी में कई सारे प्रदेश के लाइसेंस नहीं मिले। विभाग ने कंपनी से जवाब मांगा तो जांच के दौरान कंपनी के संचालक कोई जवाब नहीं दे पाए।

कृषि विभाग के ज्वाइंट डॉयरेक्टर ने बताया कि महाराष्ट्र एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारी और उनके साथ पुलिस बल जबलपुर आए थे। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र गवर्नमेंट में भी सामान सप्लाई किया जाता है। फैक्ट्री और लाइसेंस मध्य प्रदेश के इंदौर और जबलपुर के है। साथ ही कहा जबलपुर में कंपनी का प्रॉडक्शन यूनिट है। तो यही से मटेरियल भेजा जाता है। जिसके चलते महाराष्ट्र के अमरावती और जबलपुर की खाद विभाग की टीम आया पर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button