MP: ट्रक में लगी भीषण आग: ड्राइवर आग में झुलसा

सीहोर। मध्यप्रदेश के आष्टा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अचानक एक ट्रक ड्राले में आग लगने से ड्राइवर आग की चपेट में आ गया। हालांकि आग कैसे लगी और ट्रक पर कितने लोग सवार थे, फ़िलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीँ घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार नर्मदा पार्वती परियोजना में भंवरा के पास बने डिपो से पाइपों का परिवहन करते समय सुबह 8 बजे परिवहन कर रहे ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्राले में आग लगने से ड्राइवर की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम संदीप पिता हरिनारायण उम्र 26 वर्ष राजगढ़ जिले का निवासी है।

बता दें कि जिले में नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का काम लंबे समय से चल रहा है। मृतक राजस्थान की ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Exit mobile version