ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेसभी खबरें

MP: कांग्रेस विधायक आरिफ ने अपनी जगह बेटे को चुनाव लड़ाने का किया ऐलान

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां एक्शन मूड में नजर आने लगी हैं। सभी नेता अपने लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। उसी बीच 6 बार के विधायक आरिफ अकील ने चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उत्तर विधानसभा से आरिफ वकील के बेटे और भाई दावेदारी कर रहे हैं। भोपाल उत्तर सीट से इस बार आरिफ अकील ने बेटे चुनाव लडे़ंगे। दरअसल, कांग्रेस विधायक आरिफ अकील का लंबे वक्त से स्वास्थ्य खराब चल रहा है। जिसकी वजह से आरिफ अकील का इस बार विधानसभा चुनाव लड़ पाना मुश्किल है। वहीं भोपाल के उत्तर की सीट से 6 बार रहे विधायक ने उत्तराधिकारी का ऐलान कर दिया है। विधायक आरिफ अकील ने भोपाल उत्तर से अपने बेटे को चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है चुनावी माहौल गरमाते जा रहा है। आरिफ अकील के ऐलान के बाद परिवार मे कलह बढ़ सकती है। आरिफ अकील के खराब स्वास्थ्य के कारण सीट से उनके चुनाव नहीं लड़ने पर लगाए कयास जा रहे थे। इन कयासों पर आरिफ अकील ने बेटे का नाम ऐलान कर विराम लगाया है। बता दें कि 15 अगस्त को आरिफ अकील ने पैगाम ए मोहब्बत रैली में ऐलान किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button