MP के Rewa में बिक रहा है सबसे महंगा पेट्रोल, जानें अन्य जिलों में क्या है हाल

भोपाल : पांच राज्यों में चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद एक बार फिर मंहगाई ने जोर पकड़ लिया है। चुनावों के कारण 137 दिनों से स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। जिससे आम आदमी को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है।
राष्ट्रीय स्तर पर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दामों का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिला है। बता दे कि राजधानी भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर सहित प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल के दामाें में 80 से 88 पैसे और डीजल में 82 पैसे की वृद्धि की गई है।
राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां पेट्रोल 108.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.70 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि इंदौर में पेट्रोल 108.13 और डीजल 91.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
इसके अलावा जबलपुर में पेट्रोल 108.41 और डीजल 92.00 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं,
ग्वालियर में पेट्रोल 108.00 रुपये और डीजल 91.60 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुका है।
मध्यप्रदेश के रीवा में सबसे महंगा पेट्रोल बिक रहा है यहां पेट्रोल की कीमत 110.64 रुपये हो गई है। जबकि डीजल की कीमत 94.04 रुपये प्रति लीटर है।
गौरतलब है कि रूस यूक्रेन युद्ध (Russia-ukraine war) चरम पर पहुंच गया है। वहीं, क्रूड आयल की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन कीमतों में और इज़ाफ़ा होगा।




