सभी खबरें

मुरैना : पद को लेकर महिला कांग्रेस में घमासान, जमकर हुई मारपीट, 8 FIR दर्ज

मध्यप्रदेश/मुरैना – मध्यप्रदेश के मुरैना से बड़ा मामला सामने आया है जहां महिला कांग्रेस के पद के लिए मारपीट शुरू हो गई। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पद के लिए महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई।

कांग्रेस नेत्री आशा जाटव ने बताया कि उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया था। जिस बात से नाराज होकर शुक्रवार की रात महिला कांग्रेस नेत्री सोनम जाटव द्वारा माया पूजा में उन्हें गाली गलौज की गई। उनके साथ मारपीट भी की गई। इस दौरान सोनम जाटव के पति ने भी आशा जाटव से मारपीट करने की कोशिश की।

इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेत्री आशा जाटव ने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद सोनम जाटव और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया।

वहीं, दूसरी तरफ सोनम जाटव ने भी पुलिस में शिकायत की। उनकी शिकायत पर पुलिस ने जिला अध्यक्ष लक्ष्मी दिनकर सहित उपाध्यक्ष आशा जाटव और उनके पति सहित अन्य चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं।

दरअसल, सोनम जाटव द्वारा पुलिस में शिकायत की गई है कि महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी दिनकर सहित उपाध्यक्ष आशा जाटव, उनके पति सहित कुछ लोग शुक्रवार की रात सोनम जाटव के घर पहुंचे और उन्हें गालियां दी। उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद पुलिस ने इन सबके खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button