Monkeypox ने फैलाई दहशत, हुई पहली मौत! 18 हज़ार से अधिक मामलें आ चुके है सामने

स्पेन : हालही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पिछले शनिवार को मंकीपॉक्स (Monkeypox) के प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल (global health emergency) घोषित किया था। डब्ल्यूएचओ के अनुसार मई की शुरुआत से अफ्रीका के बाहर दुनिया भर में मंकीपॉक्स के 18,000 से अधिक मामलों का पता चला है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेब्रेयियस ने बुधवार को कहा कि 78 देशों में इसका पता चला है। जिसमें 70 प्रतिशत मामले यूरोप में और 25 प्रतिशत अमेरिका में पाए गए हैं।

इसी बीच स्पेन में शुक्रवार को मंकीपॉक्स वायरस से पहली बार एक शख्स की मौत होने की सूचना दी गई है। यूरोप में मंकीपॉक्स के मौजूदा प्रकोप से जुड़ी ये पहली मौत मानी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आपातकालीन और सतर्कता समन्वय केंद्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जो जानकारी उपलब्ध है, उसके अनुसार मंकीपॉक्स के 3,750 रोगियों में से 120 अस्पताल में भर्ती थे और एक मरीज की मौत इस मंकीपॉक्स वायरस के संक्रमण से हो गई है। हालांकि, एक अधिकारी का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अब तक नहीं आई है इसलिए मौत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है। बता दे कि स्पेन मंकीपॉक्स से सबसे अधिक प्रभावित दुनिया के कुछ देशों में से एक है। अब तक स्पेन में करीब 4,298 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए है।

Exit mobile version