मोदी सरकार दबाना चाहती है चौथे स्तम्भ को? ध्यान रहे सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं?

आयकर विभाग ने देश के नामी अख़बार समूह ' दैनिक भास्कर ” के कई कार्यालयों पर आज छापेमारी की, सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है की कोरोना काल के दौरान दैनिक भास्कर द्वारा सरकार के विरोध में जमकर खबरें चलाई गई थी, दैनिक भास्कर ने कोरोना महामारी के दौरान आधिकारिक दावों पर आलोचनात्मक रुख वाली रिपोर्टों की एक श्रृंखला प्रकाशित की थी। इसके अलावा विज्ञापन को लेकर भी दैनिक भास्कर और सरकार के बीच तनातनी चल रही थी |
आयकर विभाग के छापे के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने मोदी सरकार पर सीधा निशाना साधा है और ट्वीट करते हुए लिखा है की मोदी सरकार में प्रजातंत्र के चौथे स्तम्भ को दबाने का, सच को रोकने का काम शुरू से ही किया जा रहा है, पेगासस जासूसी मामले में भी कई मीडिया संसथान व् उससे जुड़े लोग बड़ी संख्या में निशाने पर रहे हैं और अब सरकार की निरंतर पोल खोल रहे, साथ ही कांग्रेस मंत्री ने यह भी कहा की मोदी सरकार ने अपने विरोधियो को दबाने,सच को सामने आने से रोकने के लिए ईडी,आईटी व् अन्य एजेंसियों का दुरूपयोग मोदी सरकार शुरू से ही करती रही है और यह काम आज भी जारी है, सच को देश भर में निर्भीकता से उजागर कर रहे दैनिक भास्कर मीडिया समूह को दबाने का काम भी शुरू कर दिया है |




