सभी खबरें

मोदी कैबिनेट : 42% मंत्रियों पर आपराधिक मामलें, इनके खिलाफ हत्या के आरोप, कई मंत्रियों के पास है करोड़ो की संपत्ति

नई दिल्ली : बुधवार को 15 नए कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली जिसके बाद मंत्री परिषद के कुल सदस्यों की संख्या 78 हो गई। अब इन 78 मंत्रियों में से 42 फीसदी ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है जिनमें से चार पर हत्या के प्रयास से संबंधित मामले भी हैं। ये जानकारी एडीआर की रिपोर्ट से सामने आई हैं। 

जिन चार मंत्रियों ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामलों की घोषणा की है, उसमें जॉन बारला, प्रमाणिक, पंकज चौधरी और वी मुरलीधरन जैसे मंत्रियो के नाम शामिल हैं। वहीं, चार मंत्रियों ने 50 करोड़ रू से ज्यादा की संपत्ति का उल्लेख किया हैं। ये मंत्री हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, नारायण तातु राणे और राजीव चंद्रशेखर….इसके अलावा जिन मंत्रियों का विश्लेषण किया गया उनमें से 70 (90 प्रतिशत) करोड़पति हैं और प्रति मंत्री औसत संपत्ति 16.24 करोड़ रुपये हैं। 

वहीं, करीब 24 या 31 फीसदी मंत्रियों ने हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती आदि समेत गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की हैं। गृह राज्य मंत्री बने कूच बेहार निर्वाचन क्षेत्र के निशित प्रमाणिक ने अपने खिलाफ हत्या से जुड़े एक मामले की घोषणा की हैं। वह 35 साल के मंत्री परिषद के सबसे युवा चेहरे भी हैं। 

बता दे कि एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने चुनावी हलफनामों का हवाला देते हुए कहा कि इन सभी मंत्रियों के किए गए विश्लेषण में 33 फीसदी (42) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने का उल्लेख किया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button