सभी खबरें
MP में बदमाश हुए बेखौफ, शराब के अड्डे पर छापा मारने आई पुलिस पर किया पथराव, महिला आरक्षक घायल

सतना/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश में लगातार मामले सामना आ रहे हैं जिनमें बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया हो। बदमाशों के होंसले बुलंद भी हो गए हैं उनको ना तो पुलिस का डर है और ना ही उन पर होने वाली किसी कार्रवाई का, इसी बीच एक ताजा मामला सामने आया है जहां अवैध शराब कारोबारी के अड्डे पर पुलिस छापा मारने गई थी लेकिन बदमाशों ने उनपर पथराव कर दिया। पथराव में एक महीला आरक्षक चोटिल हो गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र की है जहां शराब के अवैध कारोबार चर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस की 7 सदस्यीय टीम मौके पर छापा मारने पहुंची लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया जिससे पुलिस को लेने-देने पड़ गए।




