मिर्ची बाबा और उनके समर्थकों के साथ मारपीट, कैमरे के सामने आते ही रोने लगे बाबा
.jpg)
मुरैना/प्रियंक केशरवानीः- गौ हत्या के समर्थन में प्रदेश भर मे विरोध करने वाले मिर्ची बाबा के साथ मुरैना मे मारपीट का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने बाबा और उनके समर्थकों के साथ मारपीट की मामला उस वक्त का है जब बाबा अपने समर्थकों के साथ गौ हत्या के विरोध में नेशनल हाईवे जाम करने निकले थे। इसी दौरान कुछ लोग आए और बाबा की पिटाई कर भाग निकले। मिडीया ने जब इस संबंध मे बाबा से सवाल पूछे तो मिर्ची बाबा कैमरे के सामने ही दर्द के कारण रोने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस और बाबा समर्थकों के बीच झूमाझटकी हुई तो पुलिस बाबा को उठा ले गई।
दरअसल, गौ हत्या के विरोध मे मिर्ची बाबा अपने समर्थकों के साथ मुरैना के देवरी तिराहे पर नेशनल हाइवे जाम करने पहुंचे थे। बाबा गौ हत्या के विरोध मे हाइवे जाम करा ही रहे थे कि कुछ लोग आए और उनसे बहस करने लगे, जैसे बात बढ़ने लगी तो लोगों ने बाबा की पिटाई कर दी।

.jpg)

.jpeg)
