सभी खबरें

फिर नाले में उतरे मंत्री तोमर, अधिकारियों को कराया गंदगी से रूबरू, चेताया      

ग्वालियर : सफाई व्यवस्था के मामले में चर्चित मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर लम्बे समय से सफाई करते दिखाई दे रहे हैं।  उन्होंने हालही में एक महीने तक रोज विशेष सफाई अभियान चलाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प के तहत ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज गुरुवार को वार्ड 33 के अंतर्गत शिंदे की छावनी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया।

बता दे कि निरीक्षण के दौरान मंत्री को यहाँ छोटे नालों में ऊपर तक गंदगी और कीचड़ दिखाई दिया। इसपर वे भड़क गए। इतना ही नहीं उन्होंने मौके पर मौजूद ग्वालियर नगर निगम के अधिकारियों के सामने फावड़े को नाले में डालकर गंदगी की गहराई दिखाई। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर नाले में उतर गए और उन्होंने फावड़े से गंदगी निकालना शुरू की। 

इस दौरान मंत्री तोमर ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि उन्हें अब गंदगी दिखाई दी तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

ज्ञात हो कि ये पहला मौका नहीं है जब मंत्री तोमर ने इस तरह से नाले में उतारकर ऐसे सफाई की हो, इस से पहले भी कई बार वो टॉयलेट की सफाई, गंदी नाली की सफाई के साथ साथ ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़कर झाड़ियां साफ करते देखें गए है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button