सभी खबरें

मंत्री कमल पटेल ने DGP को लिखा पत्र, "नाथ" के खिलाफ कार्यवाही की मांग, ये है पूरा मामला

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (PPC Chief Kamalnath) की मुश्किलें बढ़ती हुई नज़र आ रही हैं। दरअसल, शिवराज सरकार (Shivraj Government) के कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। 

कमल पटेल (Kamal Patel) ने डीजीपी (DGP) को पत्र लिखकर कमलनाथ के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की हैं। इससे पहले वो छिंदवाड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू (Vivek Bunty Sahu) एसपी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।

कमल पटेल का आरोप है कि कमलनाथ ने अनुसूचित जाति के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि अपमानजनक टिप्पणी से प्रदेश के समस्त अनुसूचित जाति वर्ग के सम्मान को ठेस पहुंची हैं। 

यहीं कारण है कि कमल पटेल ने अब डीजीपी को पत्र लिखकर कमलनाथ के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button