MP के इकलौते मंत्री बने जीतू पटवारी जिन्हे "फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री" सम्मान से किया गया सम्मानित

Jitu Patwari : शनिवार को मध्यप्रदेश के कमलनाथ सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी को “फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री” का सम्मान दिया गया। मंत्री जीतू पटवारी को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे ने सम्मानित किया। बता दे कि मंत्री जीतू पटवारी प्रदेश के इकलौते मंत्री बने है जिन्हे ये सम्मान दिया गया हैं। जबकि देश के 21वें सर्वश्रेष्ठ मंत्री के रूप में मंत्री जटवारी को “फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री” सम्मान से सम्मानित किया गया।
क्यों मंत्री पटवारी को दिया गया सम्मान
मंत्री जीतू को यह सम्मान उच्च शिक्षा व खेल में बेहतर कार्य व नए आयाम स्थापित करने के लिए मिला। जबकि, व्यक्तित्व, छवि, कार्य क्षमता, प्रभाव, विकास की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता तथा कार्यशैली और ऑउटपुट के आधार पर सम्मान के लिए मंत्रियों का चयन किया गया हैं। जिसमें एमपी के इकलौते मंत्री जीतू पटवारी का नाम शामिल किया गया हैं।
विधानसभा में मेरे साथी और मंत्री @jitupatwari को “फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री” अवार्ड के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं .. https://t.co/vBOEUvROL4
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 9, 2019
बता दे कि जीतू पटवारी को ये सम्मान मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर इसकी बधाई दी।
वहीं, इस खास मौके पर मंत्री जीतू पटवारी ने भी इसका आभार जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की, इस अवसर पर मध्यप्रदेश की जनता के विश्वास के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश की जनता के विश्वास के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ..। pic.twitter.com/xEHmuIaztz
— Jitu Patwari (@jitupatwari) November 9, 2019
इसके अलावा उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि यह मध्यप्रदेश की जनता का सम्मान है, जनसेवा हमारा लक्ष्य है और खुशहाल मध्यप्रदेश हमारा संकल्प हैं। उन्होंने आगे लिखा जनता जनार्दन एवं युवाकओं को यह सम्मान फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवार्ड पूरी विनम्रता के साथ समर्पति करता हूं।
आज दिल्ली में “फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री” अवार्ड पाकर अभिभूत हूं..।
कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के जनमानस की सेवा की असीम प्रेरणा, माननीय @RahulGandhi जी के जनसमर्पण और माननीय मुख्यमंत्री श्री @OfficeOfKNath जी के मार्गदर्शन से इस मुकाम तक पहुंचा हूँ..। pic.twitter.com/txsocbErG4— Jitu Patwari (@jitupatwari) November 9, 2019