नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिए बड़े संकेत, कही ये बात

भोपाल : मध्यप्रदेश में पंचायत चुनावों की तरीखों का ऐलान हो गया है। अब प्रदेश की जनता सहित (कांग्रेस-भाजपा) को नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है।
इसी बीच मध्यप्रदेश के नगरीय विकास व आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर बड़े संकेत दिए है। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव अगस्त में होने की बात कही है।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जुलाई में नगरीय निकाय चुनाव होंगे। वहीं अगस्त पहले हफ्ते तक निकाय चुनाव संपन्न कराने के बाद निर्णय भी जारी कर दिया जाएगा।
वहीं, जब मंत्री जी से कमलनाथ द्वारा खरीद फरोख्त के आरोपों को लेकर उनसे सवाल किया गया तो इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही ऐसी चुनाव प्रक्रिया तय की थी, जिसमें खरीद-फरोख्त हो। इसी कारण 2019 में चुनाव नहीं हो पाए।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खरीद-फरोख्त की संस्कृति कांग्रेस ने ही शुरू की थी। अटल जी की सरकार किस तरह से कांग्रेस ने गिराई थी, सबने देखा है। भाजपा परिवारवाद, भ्रष्टाचार और खरीद-फरोख्त के खिलाफ है।
Exit mobile version