सभी खबरें

सतना : ग्राम पंचायत स्तर पर बनाए गए केन्द्रों में भोजन एवं पानी की व्यवस्था पंचायतों द्वारा की जाएगी

सतना से संवाददाता सैफी खान की रिपोर्ट 

गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकासखंड स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मरीजों के उपचार एवं क्वारेंटाइन करने की व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री ऋजु बाफना, आयुक्त नगर निगम श्री अमनवीर सिंह बैस, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके अवधिया, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विकासखंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों तथा अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रमिकों एवं लोगो की जिलें की सीमा में प्रवेश करते ही स्क्रीनिंग की जाए तथा आवश्यकता अनुसार उनकी जांच कर सैंपल लिए जाएं। बाहर से आने वाले लोगों को जनपद, तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारेंटाइन किया जाना सुनिचिश्त करें। कोरोना वायरस से पीडितों की बढती संख्या के मद्देनजर विकासखंड स्तर पर भी उपचार की व्यवस्था करने की तैयारी की जाए। सभी अधिकारी इस कार्य में एहतियात बरतें। आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारी सैनेटाईजर एवं पीपीई किट प्राप्त कर सकते हैं।

जिले में आने वाले श्रमिकों की स्क्रीनिंग एवं क्वारेंटाइन के संबंध में बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर बनाए गए केन्द्रों में भोजन एवं पानी की व्यवस्था पंचायतों द्वारा की जाएगी। जो ग्रामीण होम क्वारेंटाइन होना चाहते हैं, वे होम क्वारेंटाइन हो सकते है। जो होम क्वारेंटाइन नही होना चाहते वे संस्थागत केन्द्रों में क्वारेंटाइन हो सकते है। निर्देश दिए कि इस कार्य हेतु विभिन्न विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को तैनात किया जाए। जिन स्कूलों में बिजली कनेक्शन नही है,उनमें शीघ्र टीसी कनेक्शन लेने के निर्देश दिए। नियमित एवं आवश्यकतानुसार सैम्पलिंग कराने के निर्देश बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button