सभी खबरें

चाइना की लड़की को भाया मंदसौर का लड़का, हिन्दू रीति रिवाज़ों से कर रहे हैं शादी

मंदसौर / गरिमा श्रीवास्तव :- भारत और चीन के सम्बन्ध में एक लड़की और लड़का विशेष कड़ी जोड़ने जा रहे हैं। ये कोई राजनैतिक सम्बन्ध नहीं यह सात जन्मों का सम्बन्ध है।
मंदसौर के एक युवक का दिल चीनी युवती पर आ गया। प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि चीन से युवती अपने माता पिता के साथ शादी के बंधन में बंधने भारत आ गई है। इस रिश्ते से लड़के और लड़की दोनों के घर वाले बेहद खुश हैं। शादी भारतीय रीति रिवाज़ों के साथ संपन्न होगी।

आपको बता दें कि इस प्रेम कहानी की शुरुवात 5 वर्ष पूर्व कनाडा में हुई थी। कनाडा के ओकविल में सिद्धार्थ और जी हाउ की मुलकात हुई थी। वहां उनकी दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।
दूल्हे ने बताया कि कनाडा में वह भी चीन से पढ़ने आयी थी और मैं भी पढ़ने गया था। एक इंटरनेशनल स्टूडेंट सेंटर में दोनों की मुलाकात हुई। दोनों की शादी से दोनों के परिजन बहुत खुश हैं।

वहीं कोरोना वायरस(CoronaVirus) के डर से सभी की जाँच की गई। CMHO के मुताबिक चीनी परिवार की जाँच की जा रही है। सभी को ख़ास निगरानी में रखा गया है। विवाह से विदेशी दुल्हन और देशी दूल्हा बहुत खुश हैं।
       

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button