सभी खबरें

कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल के बयान पर बीजेपी का पलटवार

 भोपाल :संघ प्रमुख मोहन भागवत के भोपाल दौरे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि जहां- जहां मोहन भागवत जाते हैं। वहां-वहां दंगे करवाते हैं। अब भोपाल आए हैं तो यहां भी उनकी निश्चित रूप से कोई साजिश होगी। मानक अग्रवाल के इस बयान पर बीजेपी ने घोर आपत्ति जताई है।
दरअसल मोहन भागवत भोपाल के शारदा विहार आवासीय विद्यालय में जिला प्रचारकों और क्षेत्रीय प्रचारकों की बैठक ले रहे हैं। वह 6 फरवरी तक भोपाल में ही रहेंगे। उनके भोपाल दौरे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने कहा कि मोहन भागवत हिंदुस्तान के जिस जगह पर जाते हैं वहां पर दंगे करवाते हैं। इस बात के कई प्रमाण भी है। भोपाल आए हैं तो यहां भी उनका कोई निश्चित रूप से साजिश होगी। भोपाल पुलिस और प्रशासन को अलर्ट रहना चाहिए।
इधर मानक अग्रवाल के इस बयान पर पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है उन्होंने कहा मानक अग्रवाल को इस तरह के बयान देने से पहले अपनी स्थिति देखनी चाहिए। वह कांग्रेस में अपनी जगह तलाश रहे हैं। इसलिए इस तरह की टिप्पणी करके चर्चा में आना चाहते हैं।  इसलिए वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं,ताकि वह कांग्रेस में अपनी जगह बना सकें। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत के नेतृत्व में देश के लाखों करोड़ों स्वयंसेवक देश की एकता अखंडता के लिए काम कर रहे हैं। संघ राजनीतिक दल नहीं है मानक अग्रवाल का यह बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button