मल्लिकार्जुन खड़गे ग्वालियर के थाटीपुर दशहरा मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित

विधानसभा चुनाव-प्रचार को गति देने के लिए कांग्रेस ने राष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं को चुनावी समर में उतारना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज मध्य प्रदेश आएंगे। वे दोपहर 2:00 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट से थाटीपुर प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 2:30 बजे से थाटीपुर दशहरा मैदान ग्वालियर ईस्ट में जनसभा, शाम 4:00 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट से भोपाल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान, शाम 4:50 बजे भोपाल एयरपोर्ट से सभा स्थल के लिए प्रस्थान, शाम 5:15 बजे भोपाल मध्य विधानसभा में 12 नंबर मल्टी ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिले की छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के समर्थन में थाटीपुर के दशहरा मैदान में खरगे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. देवेंद्र शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की पुष्टि की। सभा की तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है। इस सभा में कांग्रेस के छह विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। खड़गे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version