मालेगांव बम ब्लास्ट, गुजरात दंगे, भागलपुर कांड भी हुआ, इस पर कब बनेगी फ़िल्म : IAS Niyaz Khan

भोपाल : मध्यप्रदेश के सीनियर आईएएस अधिकारी नियाज अहमद खान (IAS Niyaz Khan) द्वारा ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) फ़िल्म को लेकर किए गए ट्वीट्स इस समय सुर्खियों में है। IAS Niyaz khan लगातार इसको लेकर कुछ न कुछ प्रतिक्रियाएं हर रोज़ दे रहें है। इसी बीच खान का एक और बड़ा बयान सामने आया है।
आईएएस Niyaz Khan ने कहा कि मैं फिल्म के खिलाफ नहीं हूं। मैं भी फिल्म के सपोर्ट में हूं। फिल्म अच्छी बनी है जो ब्राह्मणों के दर्द को दिखाती है और दिल को छूती है। मैंने जो बयान दिया है, वह लॉजिकल है। इस तरह की फिल्में बनानी चाहिए। मैं तो यह कहता हूं कि देश के हर हिस्सों में इस तरह की घटनाओं पर फिल्म बने, ताकि लोगों में संवेदनाएं आएं। गोधरा कांड, भागलपुर कांड, मुंबई व मालेगांव बम ब्लास्ट और गुजरात दंगे हुए हैं। जगह-जगह मॉब लिंचिंग की घटनाएं हुई हैं, इन पर भी फिल्म बनना चाहिए।
इधर, लगातार बयानबाजी के बाद आईएएस खान प्रदेश सरकार की निगाह में चढ़ चुके हैं। उनसे जवाब तलब हो सकता है। बता दे कि पहले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि IAS अफसर नियाज खान को नोटिस दिया जाएगा। इस पर नियाज़ खान ने कहा कि सरकार को लगता है तो वह मुझे नोटिस देगी। हालांकि, मुझे अभी तक इस तरह का कोई नोटिस मिला नहीं है। यदि मिलेगा तो इसका जवाब दे दिया जाएगा।


.jpeg)

