सभी खबरें

MP के मंडला में बडा सडक हादसा, बारातियों से भरा टैम्पो ट्रैक्स पलटा, 6 की मौत, 50 घायल

MP के मंडला में बडा सडक हादसा,  बारातियों से भरा टैम्पो ट्रैक्स पल, 6 की मौत, 50 घायल 
 नारायणगंज के पातला गांव के पास की घटना 
 परिवार के लोग बेटे की शादी के बाद बहू को लेकर लौट रहे थे 
 द लोकनीति डेस्क मंडला 
 मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बडा सडक हादसे की खबर आ रही है। जिले के नारायणगंज के पातला गांव में बारातियों के से भरा टैम्पो ट्रैक्स वाहन पलटने से 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं 50 से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल काॅलेज भेजा गया है। मरने वालों में परिवार के अलावा रिश्तेदार शामिल हैं। 


  हासिल जानकारी के मुताबिक बारात देव डोंगरी से चंदहेरा गांव गई थी। परिवार के बेटे की शादी करके परिवार के लोग बहू को लेकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में में बारातियों से भरी गाडी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि पिकअप वाहन में करीब 60 लोग सवार थे। 
खुशी की जगह मातम पसरा
एक्सीडेंट होते ही चीख-पुकार मच गयी। रोड पर मौजूद लोग और आसपास के ग्रामीण फौरन मदद के लिए भागे और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में घायल लोगों को फौरन नज़दीक के नारायणगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को जबलपुर रैफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button