ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़े बदलाव: यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिवों की नियुक्ति

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। संगठन में अब 16 महासचिव और 50 सचिव होंगे। वही निचले स्तर पर कसावट करने के साथ प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार और पदोन्नति भी की गई है।
कांग्रेस संगठन में अब 16 महासचिव और 50 सचिव होंगे। एक उपाध्यक्ष, 15 महासचिव और 50 सचिवों की नियुक्ति की गई। ग्वालियर के कुलदीप शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भोपाल में संगठन का काम संभाल रहे प्रशांत पाराशर भी प्रमोट हुए है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो में पदयात्रा करने वालों को भी जगह मिली है। सागर जिला पंचायत की सदस्य ज्योति पटेल को प्रदेश सचिव बनाया गया है।




