महेश्वर : डॉ साधौ 15 लाख के शिलान्यास और 17 लाख के बर्तनों के सेट किए वितरित

डॉ साधौ 15 लाख के शिलान्यास और 17 लाख के बर्तनों के सेट किए वितरित
महेश्वर से लोलेश कोचले की रिपोर्ट : – पूर्व मंत्री व महेश्वर विधायक डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने रविवार को महेष्वर तहसील के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 15 लाख रूपए के शिलान्यास किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. साधौ ने ग्राम नांद्रा में संत रविदास सामुदायिक भवन, ग्राम कतरगांव के अनुसूचित जाति समाज के सामुदायिक भवन तथा ग्राम भामपुरा में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इन तीनों भवनों की लागत 5-5 लाख रूपए है। इसके अलावा डॉ. साधौ ने ग्राम कतरगांव की 15 ग्राम पंचायतों के 36 गांवों को 46 बर्तन सेट, ग्राम पिपल्या बुजुर्ग की 14 ग्राम पंचायत के 34 गांव के 42 बर्तन सेट वितरित किए। दोनों स्थानों पर वितरित किए गए बर्तनों की कुल कीमत 17.60 लाख है। डॉ. साधौ ने पिपल्या बुजुर्ग में बर्तन वितरण के कार्यक्रम को संबोधित भी किया l 



