Maharashtra Politics Live : मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री समेत कुल 38 मंत्री बनाने की तैयारी, सामने आए ये बड़े नाम

महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद भाजपा, शिवसेना के बागी गुट के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार के गठन की तैयारी कर रही है। नई सरकार का गठन केसा होगा कौन मंत्री बनेगा? किस गुट से कितने मंत्री, राज्य मंत्री होंगे इसको लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की नई सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कुल 38 मंत्री हो सकते हैं। एकनाथ शिंदे गुट से उनके समेत 9 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं। यानी शिंदे गुट के उन सभी विधायकों को नई सरकार में मंत्री बनाए जाने की संभावना है, जो पूर्ववर्ती महा विकास अघाड़ी सरकार में शिवसेना कोटे से मंत्री थे। जबकि, भाजपा खेमे से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कुल 20 कैबिनेट मंत्री और 5 राज्य मंत्री हो सकते हैं।

खबरों की मानें तो देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे और एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद मिल सकता है।

BJP की तरफ से इनको बनाया जा सकता है कैबिनेट मंत्री

राज्यमंत्री

एकनाथ शिंदे गुट से कैबिनेट मंत्री के लिए इनके नाम चर्चा में

राज्यमंत्री

Exit mobile version