सभी खबरें

महाराष्ट्र में भाजपा के घोषणा पत्र जारी करने के बाद इसके बारें में क्या क्या बोले जेपी नड्डा

मुंबई :- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के अंतर्गत आज मुंबई में भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया,  इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे।

आइए आपको बताते है की  क्या क्या वादें व आगामी समय में कार्य की योजना है भाजपा के इस घोषणा पत्र में  :-
और इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस दौरान अपनी पार्टी के घोषणा पात्र के बारें में पत्रकारों को जानकारी बताते हुए कहाँ की :-

1) भारत नेट और महाराष्ट्र नेट के माध्यम से संपूर्ण महाराष्ट्र को इंटरनेट से जोड़ेंगे।

2 ) प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना और महात्मा फुले जन आरोग्य योजना से कोई भी वंचित न रहे यह सुनिश्चित करेंगे

3 ) ग्राम सड़क योजना के दूसरे चरण के माध्यम से 30 हजार किमी की ग्रामीण सड़कें बनाएंगे: 
राज्य की सभी सड़कों की स्थायी मरम्मत और देखभाल के लिए स्वतंत्र तंत्र का निर्माण करेंगे।

4 ) मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सभी बस्तियों को 12 महीने चलने वाली सड़कों से जोड़ेंगे

5 ) 2022 तक प्रत्येक घर को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराएंगे।

6 ) मूलभूत सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे: 
आने वाले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरियों का निर्माण करेंगे।

7 ) 1 करोड़ परिवारों को महिला बचत समूह से जोड़कर  रोजगार के विशेष अवसर उपलब्ध कराएंगे

8 ) आने वाले 5 वर्षों कृषि में लगने वाली बिजली को सौर ऊर्जा पर आधारित करके किसानों को दिन में 12 घंटे से अधिक बिजली पहुंचाना सुनिश्चिम करेंगे। 
9 ) कृष्णा कोयना व अन्य नदियों में बाढ़ के कारण बह जाने वाले अतिरिक्त पानी को पाश्चिम महाराष्ट्र के स्थायी सूखे भाग में लेकर जाएंगे:
मराठवाड़ा वाटर ग्रिड महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से 11 बांधों को आपस में जोड़कर संपूर्ण मराठवाड़ा को पाइप लाइन से आपूर्ति करेंगे

10) आने वाले 5 वर्षों में महाराष्ट्र को सूखे से मुक्त करेंगे, पश्चिम से बहने वाली नदियों के पानी को गोदावरी की घाटी से रुकवाकर मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त भाग में पहुंचाएंगे

(घोषणा पत्र के संबंध में जेपी नड्डा द्वारा दी गई उक्त जानकारियां भाजपा के आफशियल ट्विटर अकाउंट से प्राप्त हुई है।)  

बहरहाल अब यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है की क्या भाजपा को आने वाले समय में इस घोषणा पत्र के वादें वोटर के वोट के रूप में भाजपा को मिल पाते है अथवा नहीं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button