महाराजपुर पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब

*महाराजपुर पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब* महाराजपुर से शशांक तिवारी कि रिपोर्ट : – महाराजपुर थाना अंतर्गत अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार जब रात्रि गश्त के दौरान पुलिस एसआई राजकुमार यादव ने विक्रमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार सफेद रंग की बोलेरो देखते ही उसको रोका लेकिन बोलेरो चालक ने गाड़ी को रोका नहीं बल्कि और तेज रफ्तार से भगाना शुरू कर दिया जिससे पुलिस को संदेह हुआ और पीछा करते हुए लवकुशनगर रोड पर बोलेरो को ओवरटेक करते हुए अवैध शराब सहित आरोपी को पकड़ लिया जब गाड़ी की जांच की तो उसमें 14 पेटी अंग्रेजी शराब मिली जिसकी कीमत लगभग ₹84000 थी साथ ही मौके पर एक आरोपी भजनलाल पाल को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में भेज दिया गया सब इंस्पेक्टर राजकुमार यादव के साथ विंद्रावन अहिरवार मिहीलाल अहिरवार दीपक मिश्रा सुनील अरजरिया के सहयोग से आरोपी को शराब सहित पकड़ने में सफलता हासिल हुई राजकुमार यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




