सभी खबरें

भोपाल को बांटने से पहले मुझे काटना होगा : अलोक शर्मा

 

  • महापौर ने सरकार को दि चेतावनी , कहाँ भोपाल के टुकड़े करने से पहले मेरे टुकड़े करने होंगे     

Bhopal News Gautam ;- कमलनाथ सरकार ने भोपाल नगर निगम को दो भागों में बांटने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा है।  इस मामले पर सियासत गर्माती जा रही है जहाँ एक और कमलनाथ इस मुद्दे पर गंभीर दिखते हैं वहीँ दूसरी ओर नगर महापौर भी इस मसले पर अत्यंत गंभीर नज़र आ रहे हैं। भोपाल नगर महापौर अलोक शर्मा ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा की अगर भोपाल को दो हिस्सों में बाटना है तो पहले मुझे दो हिस्सों में बाटना होगा। मेरे जीतेजी यह संभव नहीं है कि भोपाल के टुकड़े होंगे। अलोक शर्मा भाजपा से हैं और लम्बे समय से नगर महापौर हैं।

राज्य सरकार पहले हीं बदल चुकी है चुनाव प्रणाली
ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने पहले हीं महापौर चुनाव अलग प्रणाली से करवाने का फैसला लिया है। जिसके अनुसार अब पार्षद मिलकर अपना महापौर चुनेंगे। विपक्ष ने इसका भी कड़ा विरोध किया था लेकिन इस फैसले को वापस नहीं लिया गया। वहीँ भाजपा ने नगर निगम के बंटवारे को लेकर कड़े रुख अख्तियार कर लिए हैं और लगातार राज्य सरकार पर हमला कर रही है।  

विपक्ष का कहना है कि धार्मिक और राजनीतिक फायदा उठाने के मकसद से सरकार ऐसे निर्णय ले रही है। यही वजह है कि मप्र में नगरीय निकाय के चुनाव टलते जा रहे है। नगरीय निकाय का कार्यकाल 16 फरवरी को खत्म हो रहा है और इसकी जगह सरकार पर्यवेक्षक नियुक्त कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button