ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों सेसभी खबरें

बागेश्वर धाम के महंत पं. धीरेंद्र शास्त्री छिंदवाड़ा में करेंगे राम कथा, वीडियो जारी कर कही ये बात…

भोपाल। विश्व प्रशिद्ध बागेश्वर धाम के महंत पं. धीरेंद्र शास्त्री लंदन के बाद अब कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में तीन दिनों राम तक कथा करेंगे। कथा को लेकर मंगलवार देर रात पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक वीडियो भी जारी कर कहा कि छिंदवाड़ा के समस्त बागेश्वर धाम के पागलों को प्रसन्नता का संदेश है कि हम 5, 6 और 7 अगस्त तक श्री जामसावली सरकार की कृपा से सिमरिया के श्री हनुमान जी महाराज की दया से उनको कथा सुनाने के लिए समस्त छिंदवाड़ा के पागलों के लिए हम आ रहे है। आप करो भव्य तैयारी आ रहे हैं मुगदरधारी।

नकुल नाथ रहेंगे कथा के मुख्य यजमान
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने वीडियो संदेश के माध्यम से बताया कि सिमरिया हनुमान मंदिर के पास कथा के मुख्य यजमान पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ होंगे। इस कथा को लेकर बागेश्वर धाम सरकार के वीडियो जारी होते ही छिंदवाड़ा वासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है, क्योंकि पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों विदेशों में भी भारत का डंका बजा रहा हैं। ऐसे में छिंदवाड़ा में उनका आगमन किसी उत्साह से कम नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button