सभी खबरें

Ujjain:- महाकाल मंदिर को स्वर्ण मंदिर की शक्ल देने की तैयारी शुरू!

Ujjain:- महाकाल मंदिर को स्वर्ण मंदिर की शक्ल देने की तैयारी शुरू

उज्जैन/गरिमा श्रीवास्तव :- महाकाल मंदिर को सोने से सजाने की तैयारी की जा रही है. बता दे ठीक 250 किलो सोने से महाकाल मंदिर को सजाया जाएगा.. मंदिर के शिखर पर 200 किलो सोना और गर्भगृह में 50 किलो सोना लगाने की तैयारी बनाई जा रही है. 

 देशभर के बड़े मंदिरों सोमनाथ,  तिरुपति बालाजी और शिरडी के मंदिर की तरह ही अब उज्जैन का महाकाल मंदिर भी सोने से जगमगाने वाला है. मंदिर के शिखर और गर्भगृह को करीब ढाई सौ किलो सोने से जड़ा जाएगा. 

 हालांकि इससे पहले भी महाकाल मंदिर के शिखर को सोने से जड़ा गया था, और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भी मंदिर के शिखर के लिए सोना दान किया था. अब उज्जैन और मुंबई के दो व्यापारियों ने महाकाल मंदिर को सोने से जड़ने का बीड़ा उठाया है. 

 मंदिर के पुजारी ने बताया कि उनकी व्यापारी से बात हुई है व्यापारी ने मंदिर को सोने से करवाने की बात कही है जिसके बाद अब इस बाद में प्रशासन से अनुमति लेनी होगी. पुजारी ने कहा कि मेरी इच्छा है कि 2028 के कुंभ के मेले से पहले यह काम पूरा हो जाए. 

 मंदिर को सोने से सजाने के लिए 2028 तक का समय रखा गया है इसके लिए रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है. और कारीगरों को भेजकर एस्टीमेट भी तैयार करा लिया. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button