माफियाओं के साथ उनके परिजनों के भी हौसले बुलंद, खनिज अफसर पर रॉड से हमला करने दौड़े माफिया के परिजन

माफियाओं के साथ उनके परिजनों के भी हौसले बुलंद, खनिज अफसर पर रॉड से हमला करने दौड़े माफिया के परिजन
श्योपुर/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश में लगातार माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. उनके जहन से अब डर ऐसा लगता है जैसे पूरी तरह से निकल चुका है. श्योपुर जिले के इंद्रपुरा गांव में पार्वती नदी से रेत लेकर आए ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने पहुंची सहायक खनिज अधिकारी भावना सेंगर पर रेत माफिया ने हमला कर दिया और ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा ले गए.
श्योपुर में एक माह में रेत माफिया का प्रशासन पर यह दूसरा हमला है.
खनिज विभाग की टीम जब डोली को पकड़ने पहुंची तो उस दौरान ट्रैक्टर मालिक ज्वारी केवट रोड निकाल कर ले आया और खनिज अधिकारी भावना पर हमला करने दौड़ पड़ा जिसके बाद अपने आप को बचाने के लिए खनिज विभाग की टीम को उल्टे पैर भागना पड़ा.
इस पूरे मामले में सहायक खनिज अधिकारी की रिपोर्ट पर ज्वारी केवट और उसके बेटे नरेंद्र के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि मध्य प्रदेश से वह माफियाओं का खात्मा कर देंगे तो वहीं दूसरी तरफ माफियाओं के साथ-साथ उनके परिजनों के भी हौसले बुलंद होते जा रहे हैं.
खनिज और वन विभाग का अमला कमजोर:-
पूरे मामले को लेकर एसपी संपत उपाध्याय का कहना है कि खनिज और वन विभाग का अमला कमजोर है फिर भी वह पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई करने नहीं जाते हैं. अगर पुलिस उनके साथ जाती तो शायद ट्रॉली को जप्त कर पाते.
सीएम शिवराज का टांग दूंगा लटका दूंगा सब दिखावा :-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा में माफियाओं को धमकी देते हुए कहा था कि सभी को टांग दूंगा लटका दूंगा वरना मध्यप्रदेश छोड़कर चले जाओ. पर शिवराज की यह बातें सिर्फ भाषण तक ही सीमित रह गई है. माफिया चरम पर है.
जाने आने वाले समय में शिवराज के राज में और क्या-क्या दिन देखने को मिलेंगे.
.jpeg)



