1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

मध्यप्रदेश:indira gandhi पेंच नेशनल पार्क में बाघ का शव मिला

मोगलीलैंड के नाम से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध सिवनी जिले के इन्दिरा गाँधी पेंच नेशनल पार्क की घटना 

 

मोगलीलैंड के नाम से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध सिवनी जिले के इन्दिरा गाँधी पेंच नेशनल पार्क की घटना 

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित मोगलीलैंड के नाम से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध सिवनी जिले के इन्दिरा गाँधी पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन में आज एक वयस्क बाघ का शव मिला! बाघ का शव बफर जोन के कम्पार्टमेण्ट क्रमांक 131, 132 के बीच पाया गया है!
सम्बन्धित स्थल पर पहुँची पेंच नेशनल पार्क की टीम ने उक्त घटना की आवश्यक कार्यवाही करते हुये मृत बाघ के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया!

   बाघ की मृत्यु के कारणों  की जानकारी लेने पर, पेंच नेशनल पार्क की टीम ने  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होने की बात कही है! वहीं जनचर्चा के हिसाब से उक्त बाघ बूढ़ा हो चुका था! कदाचित पर्याप्त आहार न लेने अथवा अधिक ठंड के कारण मृत्यु हो सकती है! बाघ की मृत्यु का स्पष्ट व आधिकारिक कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा!

द लोकनीति के लिए सिवनी से महेन्द्र सिंह नायक की रिपोर्ट।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।