Barwani:सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देवजी का 550वां प्रकाश पर्व पर सिकलीगर समाज अंजड ने चढ़ाया निशान,12 नवंम्बर को होगा लंगर..

Barwani: सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देवजी का 550वां प्रकाश पर्व पर सिकलीगर समाज अंजड ने चढ़ाया निशान,12 नवंम्बर को होगा लंगर..
सिकलीगर समाज अंजड ने चढ़ाया निशान ,12 नवंम्बर को होगा लंगर..
बडवानी/अंजड: नगर के बडवानी रोड नवलपुरा स्थित सिकलीगर समाज के गुरुद्वारे में सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देवजी का 550वां प्रकाश पर्व सिकलीगर समाज धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। गुरुद्वारे को रंगरोगन कर विद्युत बल्बों से सजाया गया है।
आज निशान साहेब चोला चढा कर पर्व मनाया गया |
यहां दो दिन पूर्व ही रातभर शबद कीर्तन अखंड पाठ व गुरुवाणी कार्यक्रम कि आज से शुरुआत कि गई है। रविवार 10 नवंबर को अखंड पाठ का आयोजन कर सोमवार को सुबह भजन-कीर्तन किए जाएंगे। ज्ञानी सोहन सिंह द्वारा शबद-कीर्तन किए जाएंगे। समाज अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया 12 नवंबर को अखंड पाठ समाप्ति और कीर्तन के बाद दोपहर एक बजे से लंगर शुरू होगा, जो देर शाम तक चलेगा। सिकलीगर समाज के बिल्लौर सिंग , जगजीत सिंग , उत्तम सिंग , हरजनसिंग आदि ने आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।