मध्यप्रदेश/ युवक ने गरीब बच्चों के लिए पिज़्ज़ा आर्डर किया, रेस्टोरेंट मालिक ने कहा गरीबों के लिए ये जगह नहीं है, मारकर भगाया

सतना: आज भी हमारे समाज में कुछ ऐसे घिनौने लोग हैं जिनकी वजह से मानवता शर्मशार हो रही है। घटना सतना जिले की है जहां एक युवक ने गरीब बच्चों को खाना खिलाने के लिए एक रेस्टोरेंट ले गया तभी वहां का मालिक आया और गुस्सा कर बोला यह गरीबों के लिए जगह नहीं है, यहां बैठकर ये खाना नहीं खा सकते और धक्के मारकर भगा दिया। उसने गरीब बच्चों को इसलिए भगा दिया क्योंकि उसके रेस्टॉ की शोभा बिगड़ जाती। मामला चाय-सुट्टाबार रेस्टोरेंट का है। कुछ युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ थाना कोतवाली में एफएआर दर्ज करवाई है।

मामला क्या है

चाय-सुट्टाबार में कुछ युवक नास्ता कर रहे थे तभी उनकी नजर कुछ गरीब बच्चों पर पड़ी, तो युवक उन बच्चों को रेस्ट्रोरेंट में लेकर आये और उनसे पूछा कि क्या खाओगे? बच्चों ने कहा पिज़्जा खाना है और युवको ने पिज़्ज़ा आर्डर कर दिया। जब बच्चे पिज़्ज़ा खा रहे थे तभी वहां का मालिक आ गया, उसकी नजर गरीब बच्चों और उनके कपड़ो में पड़ी तो उसने उन बच्चों को वहां से धक्के मारकर बहार निकाल दिया। और युवकों से कहा अगर आपको खिलाने का शौक है तो आप रेस्ट्रोरेंट से बहार खिलाइये। गरीबों के लिए यहां प्रवेश नहीं है, ये सुनते ही रेस्ट्रों के मालिक और युवकों के बीच झड़प भी हो गयी। युवकों ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना में की और एफआईआर दर्ज करवाई।

Exit mobile version