खोजें

मध्यप्रदेश/ नर्मदा उत्सव का दूसरा दिन: मां नर्मदा के आंचल में मैथिली ठाकुर के गूंजे भजन, 2100 कन्यायों को भोज कराकर रचा इतिहास

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

नर्मदा महोत्सव बेटियों को पूरी तरह समर्पित रहा। सुबह बालिकाओं ने योगाभ्यास कर शरीर को स्वस्थ एवं मन को सशक्त किया। महोत्सव में 2100 कन्याओं का पूजन फिर सामूहिक भोज

  अनूपपुर: मां नर्मदा का उद्गम स्थल अमरकंटक मां नर्मदा जयंती पर भक्ति में लीन रहा। नर्मदा के आंचल में आस्था के अलग – अलग रंग देखने को मिले। सुबह से ही नर्मदा भक्तों की लाइन लग गयी थी। नर्मदा महोत्सव बेटियों को पूरी तरह समर्पित रहा। सुबह बालिकाओं ने योगाभ्यास कर शरीर को स्वस्थ एवं मन को सशक्त किया। महोत्सव में 2100 कन्याओं का पूजन फिर सामूहिक भोज कराया गया। विधायक पुष्पराजगढ़ फंदेलाल सिंह मार्को ने स्वयं भोग 2100 कन्याओं को अर्पित किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर आधारित नारी शक्ति को समर्पित महोत्सव के दूसरे दिन के सभी आयोजन बेटियों की सामाजिक भूमिका के महत्व को समर्पित रहा। कन्या भोज में गायिका मैथिली ठाकुर ने भी हिस्सा लिया और बालिकाओं के साथ भोज किया। मैथिली ठाकुर को अपने बीच पाकर बालिकाएं उत्साहित नजर आईं। 2100 कन्या भोज के आयोजन के दौरान इंडिया बुक ऑफ रिकाड्र्स के प्रतिनिधियों का दल भी मौजूद रहा। समापन होने के बाद इंडिया बुक ऑफ रिकाड्र्स के अधिनिर्णायक महेश कौशिक द्वारा सर्वाधिक कन्या भोज का प्रमाण पत्र अमरकंटक नर्मदा महोत्सव समिति को दिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्रीभी हुए शामिल और किया आरती
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पत्नी अमृता सिंह, विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ रामघाट में मां नर्मदा की आरती की। इस दौरान मां नर्मदा के जीवन पर आधारित लेजर शो का प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही अमरकंटक के पर्यटन स्थलों की विस्तार से जानकारी दी गई।

मैथिली ठाकुर ने भी किया मांँ नर्मदा का पूजन
सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर ने नर्मदा जयंती पर परिवार सहित मां नर्मदा का पूजन किया। इस दौरान उनके पिता रमेश ठाकुर, भाई अयाची ठाकुर एवं ऋषभ ठाकुर भी वहां मौजूद थे । मैथिली ने कहा कि वे अमरकंटक पहली बार आई हैं और यहां की पवित्रता रमणीय वातावरण ने मन मोह लिया है। अमरकंटक आकर बहुत अच्छा लगा। यह स्थल धार्मिक पर्यटकों के साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसा है। यहां सभी सैलानियों को आकर प्रकृति से रूबरू होने का अवसर मिलता है

Exit mobile version